विंध्य स्टोरी समाचार,सतना जिले के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बठिया में (बीएलओ सहायक बम्हौरी) रोजगार सहायक जितेंद्र सिंह जिन्होंने निर्वाचन जैसे काम में लापरवाही करते कुछ दिन पहले नजर आए थे,ग्राम पंचायत बठिया कार्यालय में उपस्थित न होना मनारेगा में वित्तीय भ्रष्टाचार में संलिप्त होना यह इनका पेशा माना जाता है,सूत्रों की माने तो शराब के बहुत बड़े शौकीन माने जाते हैं रोजगार सहायक (बीएलओ सहायक बम्हौरी ) जितेंद्र, निर्वाचन जैसे काम में उनके द्वारा लगातार लापरवाही की गई है,जिसकी शिकायत सरपंच खुशबू अरुण सिंह बघेल द्वारा SDM रामपुर बघेलान में की गई,जनपद पंचायत रामपुर बघेलान के सीईओ द्वारा उनकी सेवा समाप्त एवं कारण बताओं नोटिस के जरिए इनको तमिल किया,लेकिन जिला और जनपद से भी बड़े निकले जितेंद्र सिंह जिन्होंने सीधे सिस्टम को धात देते हुए,सरपंच पति को फोन लगाकर कह रहे हैं कि,आप मेरे से उम्र में बड़े हो दिमाग में नहीं,मैं मिट्टी को सोना बना देता हूं और आपने मेरी 3 बार लेटर के माध्यम से शिकायत की है, मैं इस बार 9 का 90 हजार निकाल लूंगा आपको जो करना हो कर लेना, मेरे पास बहुत अनुभव है मुझे 14 साल हो गए नौकरी करते आप मुझको मत बताइए,जिसका सबूत के तौर पर ऑडियो भी है सरपंच पति के पास,इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की यह कितना बड़ा बाहुबली रोजगार सहायक है,जो अपने आपको बहुत बड़ा सिस्टम मानता है, सांसद और जनपद अध्यक्ष को अपना हमदर्दी बताता है, और कहता है कि मेरा कुछ नहीं होगा,सूत्रों के माने शराब का बहुत बड़ा शौकीन व्यक्ति है,वही एक बात चौंकाने वाली सामने आ रही है,अगर किसी भी रोजगार सहायक की कोई शिकायत रामपुर जनपद में करता है,तो वहां बैठी एपीओ और एएओ द्वारा रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जनपद कार्यालय के कूड़े दान में ही पड़े मिलते हैं रोजगार सहायक जितेंद्र भ्रष्टाचार की शिकायत सरपंच ने की तो यह फोन लगाकर अपना रुबाब झाड़ रहे हैं,और अपने आप को सिस्टम के ऊपर बता रहे हैं, अब देखना है की (बीएलओ सहायक बम्हौरी ) रोजगार सहायक बठिया जितेंद्र सिंह के ऊपर नोटिस के बाद भी कोई कार्रवाई होती है या की खानापूर्ति तक सीमित रह जाएगी।
रोजगार सहायक बठिया (बीएलओ सहायक बम्हौरी ) जितेंद्र की सेवा समाप्ति का आदेश हुआ जारी
RELATED ARTICLES



