Tuesday, June 16, 2026
spot_img
Homeस्टेट न्यूज़भोपाल योग चेतना महोत्सव में प्रशांत गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित

भोपाल योग चेतना महोत्सव में प्रशांत गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित

विंध्य स्टोरी समाचार पत्र,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भोपाल में आयोजित योग चेतना महोत्सव 2026 में देशभर के योगाचार्यों एवं योग साधकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता डॉ. राघवेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, योग आयोग मध्य प्रदेश) ने की। विशिष्ट अतिथियों में अभिनेता अनिरुद्ध दवे, वेद प्रकाश शर्मा, राहुल गौर, स्वामी अमितदेव, डॉ. भारती आचार्य एवं आर.एन. चंद उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर सतना जिले से मध्यप्रदेश योग आयोग के सदस्य प्रशांत कुमार गौतम को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं योग जागरूकता के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया तथा उन्हें योग आयोग, मध्य प्रदेश शासन एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

 

मंगेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव “घर-घर योग” के संकल्प एवं “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” विषय को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments