विंध्य स्टोरी समाचार,रामस्थान में प्रस्तावित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावित किसानों एवं स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार के पात्र सदस्यों को रोजगार, जमीन का चार गुना मुआवजा तथा सात वर्षों की कृषि आय के बराबर अग्रिम सहायता दी जाए। क्षेत्र में आधुनिक स्कूल, अस्पताल, प्रदूषण नियंत्रण और ठेकेदारी एवं व्यवसाय में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए।हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यदि किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और उचित समाधान नहीं निकाला गया, तो इस विषय को लेकर सतना जिले में एक विशाल जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के किसान एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
हम उद्योग के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसानों के अधिकारों और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। विकास के साथ किसानों को न्याय भी मिलना चाहिए।



