विंध्य स्टोरी समाचार रीवा,सेमरिया नगर परिषद उपचुनाव के दौरान राजनीति की सबसे गिरी हुई और शर्मनाक तस्वीर जनता के सामने आई है। आम आदमी पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष खुलेआम कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के साथ देखा गया, जिसने न सिर्फ अपनी पूर्व पार्टी बल्कि पूरे राजनीतिक मूल्यों को नीलाम करने का काम किया है।
जनता के बीच यह व्यक्ति पहले से ही अविश्वसनीय और विवादित छवि के रूप में जाना जाता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले विधानसभा चुनावों में भी इस व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए राजनीतिक सौदेबाज़ी कर अपनी ही पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा था।सेमरिया की जनता का कहना है कि उक्त व्यक्ति पर ठगी, जालसाज़ी और राजनीतिक दलाली जैसे गंभीर आरोप लंबे समय से लगते आ रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह के लोग सत्ता की गोद में बैठकर लोकतंत्र को खोखला करने का काम कर रहे हैं।यह सवाल सिर्फ एक पार्टी का नहीं है, बल्कि पूरे लोकतंत्र की साख का है।
👉 क्या राजनीति अब सिद्धांतों की नहीं, सौदेबाज़ी की दुकान बन चुकी है?
👉 क्या ऐसे बेशर्म और अवसरवादी लोगों को जनता माफ़ करेगी?
सेमरिया की जागरूक जनता अब ऐसे चेहरों को पहचान चुकी है और समय आने पर इन्हें राजनीतिक जवाब देने के लिए तैयार है।जनता मांग करती है कि संबंधित राजनीतिक दल ऐसे व्यक्तियों से तुरंत दूरी बनाए और स्पष्ट करे कि क्या राजनीति अब दलाली और विश्वासघात का नाम बन चुकी है।
विंध्य स्टोरी समाचार



