साधु संतों द्वारा लगाए गए वृक्षों कटने से ग्रामीणों की धार्मिक भावना हुई है आहत
विंध्य स्टोरी समाचार सतना,सर्वेश्वर धाम आश्रम डढ़िया परमहंस महराज जी का प्रसिद्ध आश्रम है जहा देश के बड़े साधु संतो का आगमन होता रहता है और लोगो की धार्मिक इस धार्मिक स्थान से जुड़ी हुई है परम हंस महराज जी से जुड़ी है समय समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम साधु संतो द्वारा होते हैं जहां पंच पल्लव वृक्षों को लगाया गया एव नागौद विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत स्थित है। स्थानीय लोगों के साथ साथ दूर दूर से लोग समाधि स्थल के दर्शन के लिए आते हैं लेकिन सोहावल क्षेत्र के जेई द्वारा पंच पल्लव को कटवा दिया गया एक ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा *एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम* वृक्ष रोपण के कई कार्यक्रम चलाए जाते है।दूसरी ओर जेई सोहावल द्वारा वृक्षों को कटवा कर बेहद निंदनीय कार्य किया है इस विषय के लेकर उच्च अधिकारियों को जॉच के लिए ज्ञापन साक्ष्य फुटेज सहित सौंपा जाएगा।



