Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeविंध्य क्षेत्रसिंगरौली में पोकलेन मशीन के बकेट से बच्चों को पार कराया गया...

सिंगरौली में पोकलेन मशीन के बकेट से बच्चों को पार कराया गया नाला

 पोकलेन मशीन के बकेट से बच्चों को पार कराया गया नाला

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सड़क निर्माण में लगी कंपनी के डाल पोकलेन की बकेट पर बैठाकर बच्चों को नाला पार कराया गया। सिंगरौली और सीधी जिले में नेशनल हाईवे का निर्माण पिछले 12 वर्षों से चल रहा है, लेकिन सड़क की हालत अभी भी खराब है।मोरवा स्थित भूसामोड पर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में लबालब पानी भर गया था। एमपीआरडीसी ने निर्माणाधीन कंपनी को मार्ग सुगम कराने के लिए दबाव बनाया गया। निर्माण में लगी कंपनी तिरुपति बिल्डकॉन द्वारा पहले पंप लगाकर,उसके बाद रास्ते में खुदाई कर पानी निकालने की कोशिश की गई।हालांकि, इस काम की वजह से भूसा मोड व आसपास के रहने वाले लोगों को काफी लंबा घूम के जाना पड़ रहा था। सड़क निर्माण कंपनी ने पानी निकालने के लिए मार्ग में गड्ढा खोद दिया।वहीं, कुछ स्कूली बच्चों को पोकलेन मशीन की बकेट में बैठाकर नाला पार कराया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इसे अधिकारियों की लापरवाही बता रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments