Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homeविंध्य क्षेत्रसतना पुलिस अधीक्षक से डॉ रश्मि सिंह ने बात कर अपराधी को...

सतना पुलिस अधीक्षक से डॉ रश्मि सिंह ने बात कर अपराधी को तत्काल करे गिरफ्तार

विंध्य स्टोरी समाचार,सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सत्ता पक्ष से जुड़े मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर आरोप है कि उसने देर रात एक युवती के घर में जबरन घुसकर उसके साथ और उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. रश्मि सिंह ने सतना पुलिस अधीक्षक एवं नागौद थाना प्रभारी से बात कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा—यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी। महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा।डॉ. रश्मि सिंह ने इसे महिलाओं की गरिमा, कानून के राज और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने दबाव में आकर कार्रवाई से परहेज किया, तो जनआंदोलन और कानूनी लड़ाई दोनों छेड़ी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments