विंध्य स्टोरी समाचार भोपाल। मध्य भारत के प्रमुख अंग्रेज़ी समाचार पत्र फ्री प्रेस की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में सतना महापौर श्री योगेश ताम्रकार को सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यातिथ्य एवं नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की विशेष उपस्थिति में यह सम्मान औद्योगिक विकास, महिला स्वरोजगार, स्वास्थ्य शिविरों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रदान किया गया।
इस अलंकरण में पद्माशंकर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों—जिनमें बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नि:शुल्क मोतियाबिंद शल्यक्रिया और कोविड-19 कालीन सेवाएँ प्रमुख है का भी योगदान उल्लेखनीय रहा।
महापौर श्री योगेश ताम्रकार ने इस सम्मान के लिए फ्री प्रेस के अध्यक्ष श्री अभिषेक कर्नानी के प्रति आभार व्यक्त किया।



