Wednesday, September 3, 2025
spot_img
Homeविंध्य क्षेत्रनगर निगम द्वारा शहर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

नगर निगम द्वारा शहर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

 विंध्य स्टोरी समाचार,सतना 14 अगस्त 2025/राज्य शासन के निर्देशानुसार 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। महापौर योगेश ताम्रकार और नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने हरी झण्डी दिखाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-2 के मैदान से रैली को रवाना किया। हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय और झण्डा ऊंचा रहे हमारा जैसे देशभक्ति के नारे लगाते हुए सभी लोग स्टेशन रोड, सिटी कोतवाली तिराहे होते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के मैदान में पहुंचे। यहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के समापन उपरांत महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा, खेल अधिकारी एसपी तिवारी, नगर निगम के सभी शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी सहित बडी संख्या में शहरवासी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular