Saturday, December 6, 2025
spot_img
Homeस्टेट न्यूज़नए साल में पति और जेठ को मौत का तोहफा,पत्नी ने 6...

नए साल में पति और जेठ को मौत का तोहफा,पत्नी ने 6 राउंड की फायरिंग,पति ने अस्पताल में तोड़ा दम,महिला ने थाने जा कर किया आत्मसमर्पण

उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इंगोरिया में नए साल की सुबह करीब 9.30 बजे पत्नी सविता का उसके पति राधेश्याम (44) और जेठ धीरज कुमारिया (48) के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद सविता ने पिस्टल से 6 राउंड गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि जेठ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जेठ की भी जान चली गई।घटना की वजह पारिवारिक झगड़ा, जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी महिला ने अपने जेठ के ऊपर प्रकरण दर्ज कराया था। पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते पूरा विवाद सामने आया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल महिला को हिरासत में लिया गया घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular