सतना। जिले के उंचेहरा जनपद अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नरहटी सरपंच पुष्पेन्द्र पटेल का एक ऐसा कारनामा सामने आया है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेगें। ऐसा लगता है कि पुष्पेन्द्र पटेल के जेब में शासन के निमय कानून है।
ऐसा ही एक मामला सतना जिले उंचेहरा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरहटी का सामने आया है जहां सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए अपने पिता,भाई,पति व रिश्तेदारों को लाभ दिया जा रहा है।
वर्तमान समय में ग्राम पंचायत नरहटी के सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह पटेल है। जिनके द्वारा अपने पिता गया प्रसाद पटेल,(सेंक्शन नम्बर एमपी 134927416) भाई विजय सिंह पटेल(सेंक्शन नम्बर एमपी 134927297) खुद सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह (सेंक्शन नम्बर एमपी 134927494) तो वहीं रोजगार सहायक सीमा सिंह के द्वारा अपने पति अखिलेन्द्र सिंह (सेंक्शन नम्बर एमपी 128524344)शशुर विष्णु प्रताप सिंह (सेंक्शन नम्बर एमपी 128523346) के नाम से नियम विरूद्ध पीएम आवास योजना को लाभ दिलवाया गया है। इतना ही नहीं सरपंच पुष्पेन्द्र सिह अपने नाम से पीएम आवास का पैसा तो निकाल लिया गया है। लेकिन घर आज तक नहीं बनवाया गया हैै।



