Saturday, December 6, 2025
spot_img
Homeविंध्य क्षेत्रअधिमान्य पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी पंचतत्व में विलीन

अधिमान्य पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी पंचतत्व में विलीन

विंध्य स्टोरी समाचार,सतना जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री विष्णुकांत त्रिपाठी के असमय निधन पर सतना शहर में शोक की लहर रही। स्व. त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के रीवा मेडिकल कालेज से निज निवास बम्हनगवा पहुंचने पर शोक श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालो का तांता लगा रहा। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार नारायण तालाब के मुक्ति धाम में किया गया। दैनिक भास्कर डॉट काम में कार्यरत राज्य शासन के अधिमान्य पत्रकार श्री विष्णुकांत त्रिपाठी का बुधवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। श्री त्रिपाठी 20 दिसंबर को रात्रि 9.30 बजे सतना में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा में गहन चिकित्सा इकाई में किया जा रहा था। स्वर्गीय त्रिपाठी की पार्थिव देह सतना उनके निज निवास पर लाई गई। यहां सांसद गणेश सिंह, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीएसपी महेंद्र सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियो ने घर पहुंच कर स्व. त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद नारायण तालाब के मुक्तिधाम में किया गया। उनके 13 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार सहित अन्य गणमान्य नागरिक, वरिष्ट प्रशासनिक पुलिस अधिकारी, राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक और पत्रकारिता जगत से अनेक पदाधिकारी, प्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एक जनवरी 1976 को जन्मे श्री विष्णुकांत त्रिपाठी ने एम काम तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद आदर्श और स्वस्थ पत्रकारिता जगत में अपना विशेष मुकाम बनाया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular